श्री ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर श्री लोकदेय फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि
Ankush Saini |
10 Apr 2026
श्री लोकदेय फाउंडेशन द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक अंकुश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर समाज में शिक्षा और समानता के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया गया।
अंकुश सैनी ने कहा, "ज्योतिबा फुले जी ने महिलाओं की शिक्षा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो क्रांति शुरू की, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। श्री लोकदेय फाउंडेशन उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है।"
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई और फुले जी के जीवन-दर्शन पर चर्चा की गई। संस्था ने संकल्प लिया कि वे फुले जी के "सत्यशोधक" विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के हर वर्ग तक शिक्षा और जागरूकता पहुँचाएंगे।
सेवा ही संकल्प — श्री लोकदेय फाउंडेशन